महराजगंज जिले के चेहरी स्थित आईटीएम कैंपस में शांति मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में संचालित भारत सरकार की दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के प्रशिक्षुओं को निःशुल्क किट का वितरण किया गया।
केंद्र प्रमुख श्री जयंत मणि ने बताया कि संस्थान में 210 प्रशिक्षुओं को निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ साथ रहने खाने की व्यवस्था की गयी है। प्रथम चरण में 35 प्रशिक्षुओं को निःशुल्क किट वितरित किया गया जिसमें 1 बैग, 2 सेट ड्रेस , टोपी, परिचय पत्र, 5 किताब, टैबलेट और कापी कलम शामिल है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशेष शिक्षा संकाय के प्राचार्य श्री अवनीश कुमार मिश्र , कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य वित्त अधिकारी श्री अरविन्द वर्मा ने की। इस अवसर पर सहायक आचार्य नूरुद्दीन खान, अधिष्ठाता अमित कुमार मिश्र, सिस्टम एडमिन हरेन्द्र मिश्र आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज
उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know