बलरामपुर- जनपद बलरामपुर की विधानसभा उतरौला क्षेत्र के चिकुड़ी सहागीय तथा बलरामपुर सदर ग्रामीण इंटर कॉलेज, गौरा में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष माननीय मणिक लाल कश्यप जी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विनीत कुशवाहा  जी रहे।
पीडीए जनपंचायत में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम में पीडीए की विचारधारा, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि विनीत कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के अधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को लगातार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच रहने तथा उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं और छात्रों की भागीदारी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर गैसड़ी विधायक राकेश यादव, जिला अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा विनय कुमार वर्मा, पूर्व विधायक जगराम पासवान, विधानसभा अध्यक्ष उतरौला कृष्ण कुमार यादव, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, विधानसभा अध्यक्ष विजय मौर्य, अशोक पटेल, राम दयाल यादव, मनीष चंद सोनकर, ओंकार पटेल, आकाश सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव, कृष्ण कुमार गिहार, विष्णु चौहान, सुशील पासवान, शिल्पाराज, आशीष पटेल, धर्मराज यादव, सुरेश मौर्य, सरदार मौर्य, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने