बलरामपुर- आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में थाना कोतवाली नगर एवं थाना कोतवाली देहात में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम एवं एसपी ने थाना समाधान दिवस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया तथा पूर्व में प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। 
भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरणों एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में स्थलीय सत्यापन आवश्यक है, उनमें राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में वस्तुस्थिति का परीक्षण करे तथा नियमानुसार प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराए।
उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता के साथ लिया जाए। शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे फरियादी को एक ही समस्या को लेकर बार-बार थाना अथवा तहसील न आना पड़ें।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रकरणों में तत्परता से कार्रवाई की जाए। भूमि विवाद से संबंधित ऐसे मामले जिनमें शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना हो, उनमें राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डीएम एवं एसपी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विशेष रूप से भूमि विवाद एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस दौरान संबंधित  क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने