बलरामपुर- भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था सहित अन्य निर्धारित सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम/वीवीपैट की सुरक्षा से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी प्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं नियमित रूप से क्रियाशील रखी जाएं।
*वेयरहाउस के बाहर भी लगेगी सीसीटीवी लाइव डिस्प्ले स्क्रीन*
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस के बाहर भी सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड प्रदर्शित करने के लिए स्क्रीन लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्क्रीन एवं संबंधित तकनीकी व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा जाए तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का नियमित अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know