उतरौला बलरामपुर - 17 सितम्बर को पेराई सत्र एवं गन्ना आपूर्ति सत्र की तैयारियों के बीच बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल इटई मैदा, उतरौला में गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को मिल के प्रबन्धक निदेशक अजय कुमार शर्मा ने मिल परिसर का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने गांवों का भी भ्रमण कर शरद कालीन गन्ने की बुवाई का भी निरीक्षण किया, तथा किसानों से संवाद स्थापित भी किया। प्रबन्धनिदेशक ने किसानों से अधिक से अधिक क्षेत्र फल में उन्नत गन्ना प्रजातियों की बुवाई करने का आह्वान भी किया। उन्होंने गुणवत्ता पूर्ण बीज का प्रयोग करने, खेत की उचित तैयारी करने तथा कृषि विशेष ज्ञों की सलाह के अनुसार उर्वरक एवं कीट नाशकों का संतुलित प्रयोग करने की अपील भी की।उन्होंने कहा कि समय सेऔर वैज्ञानिक तरीके से की गई गन्ने की बुवाई से बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जासकता है। मिल परिसर के निरीक्षण के दौरान प्रबन्धन निदेशक ने पेराई सत्र की तैया रियों, गन्ना आपूर्ति व्यवस्था तथा किसा नों से जुड़े कार्यों की प्रगति और विभाग वार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय बद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए।
इस दौरान यूनिट हेड श्याम सिंह, गन्ना विकास विभाग के हेड दिनेश कुमार शर्मा, कॉरपोरेट ऑफिस से अरशद शेख एवं रजत सिंघल अलावा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know