उतरौला बलरामपुर - जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार मिश्र (धर्मेन्द्र दत्त) ने राष्ट्र पति महोदया भारत सरकार को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी उतरौला के माध्यम से शुक्रवार को सौंपा। ज्ञापन में यूं पी आई UPI टैक्स, महंगाई,उत्पीड़न व अन्य जन समस्याओं के सम्बन्ध में अपनी मांगें रखी।गगन चुंबी महंगाई के चलतेआम आदमी की जेब पहले से ही खाली है,अब डिजिटल पेमेंट पर टैक्स लगा कर बची- खुची बचत को तबाह करने की योजना बना ई गई है। अतः यू पी आई UPI पेमेंट टैक्स पर पूरी तरह रोक लगाई जाय सरकार से सवाल पूछने वाले पत्रकारों पर अनुचित और फर्जी मुकदमों में कार्यवाही को रोकी जाय।सरकारी तंत्र के द्वारा दलितों, पिछड़ों व मुस्लिमों पर अत्या चार को रोका जाय, तथा बुलडोजर की कार्यवाही बन्द की जाय।युवाओं के लिए अच्छे व स्थिर रोज गार के अवसरों की कमी भी एक बड़ी चुनौती है।ज्ञापन में राष्ट्रपति महोदया से अनुरोध किया जाता है कि समय रहते उचित कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।ज्ञापन पर धर्मेन्द्र कुमार मिश्र के साथ आर.के. त्रिपाठी,सईद अशरफ खान , धर्म राज यादव, कांग्रेस पार्टी के जिला महा सचिव बलरामपुर, सुजाउद्दीन खां,शिव कुमार यादव के अला वा कांग्रेस पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने