बलरामपुर- मंगलवार को मा शिक्षा विभाग के निर्देश्व पर जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की देखरेख में स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर में मंडलीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद बहराइच और बलरामपुर की बालक और बालिकाओं की टीमों ने तीन वर्गों में प्रतिभाग किया।
मंडलीय प्रतियोगिता में
समर कश्यप 40 किलोवर्ग ,सूरज कुमार 45 किलोवर्ग ,यशराज जायसवाल 50 किलोगलवर्ग , प्रांजल चौधरी55 किलोवर्ग ,अमीर चंद यादव65 किलोवर्ग ,दानिश अंसारी 66किलो वर्ग,मौसम 50किलो वर्ग, संध्या यादव32किलोवर्ग ,ममता 40किलोवर्ग , नैन्सी उपाध्याय 44 किलोवर्ग,लक्ष्मी गौड़ 36किलोवर्ग, बालक वर्ग में आदित्य वर्मा 35किलोवर्ग ,अर्पित वर्मा 40किलोवर्ग, अंकुर वर्मा 45किलोवर्ग, वहीं अंडर 17 वर्ग में वैभव लक्ष्मी 36किलोवर्ग,शालिनी तिवारी 44किलोवर्ग, रिमझिम ओझा 52,माहीं गौड़ 40किलोवर्ग बालक वर्ग में
वहीं अंडर 19बालक वर्ग में पीयूष कुमार 60किलोवर्ग,हरिभजन कुमार 70किलोवर्ग,श्वेताक्ष तिवारी 90किलोवर्ग में प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए।
जूडो विशेषज्ञ विजय शंकर पांडे मुख्य निर्णायक
रहे।
खिलाड़ियों के चयन प्रदर्शन के आधार पर किये गये। विजेता खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी आशीष कुमार ने मेडल पहना कर सम्मानित किया।
जिला क्रीड़ा सचिव मो सुहेल ने बताया ये चयनित खिलाड़ी आगामी 9 से 12 सितंबर तक सहारनपुर में आयोजित हो रहे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बी ए वी इंटर कालेज के व्यायाम शिक्षक उमेश कुमार की देखरेख में प्रतिभाग करेंगे।
इस दौरान जिला क्रीड़ा समिति के मदन लाल , सईद अहमद,उमेश चन्द्र,मदन लाल ,नवीन पाल,पंकज पांडे, अर्पण पाण्डेय, बहराइच से व्यायाम शिक्षक राहुल कुमार ,मौसमी सहित दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know