उतरौला बलरामपुर -तहसील क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में दो लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम,थाना गैंड़ास बुजुर्ग के ग्राम बदलपुर के निवासी द्वारिका प्रसाद मौर्या पुत्र राजा राम मोर्या आयु लगभग 50 वर्ष अपने कार से मनका पुर की ओर जा रहे थे कि ग्राम फकिरापुर के सामने बिजली केपोल से टकरा जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सी एच सी उतरौला लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।दूसरी घटना भी थाना गैंड़ास बुजुर्ग के ग्राम बेथुइया की है। जहां भरत लाल पुत्र फागू आयु लगभग 45 वर्ष सड़क किनारे बैठे हुए थे, कि अचा नक अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घर वालों को सूचना मिलते ही परि जनों में कोहराम सा मच गया, और चीख पुकार से पूरा गांव स्तब्ध रहा। विधायक राम प्रताप वर्मा ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया और सांत्वना देते हुए उनके क्रियाक्रम की व्यवस्था की।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know