उतरौला बलरामपुर- शनिवार को शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान और उनके सम्मान को समर्पित शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर 2026 को स्कॉलर्स एकेडमी इण्टर कालेज के प्रांगण में शिक्षक दिवस समा रोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। इसकार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों प्रबन्धन एवं छात्र- छात्राओं ने बड़े ही उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के निदेशक असलम शेर खान ने भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्ष कों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकाम नाएं दीं। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पवन कुमार मिश्र ने डॉक्टर. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, उनके व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए एक महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार रुप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्किविद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य को दिशा देने वाला मार्ग दर्शक होता है। विद्यालय के शिक्षक देवेन्द्र कुमार एवं श्रीमती शशिबाला सिंह ने भी शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बताया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा के साथ अनुशा सन, संस्कार, मेहनत और अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना बेहद आवश्य क है। शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र- छात्राओं एवं विद्यालय प्रबन्धन की ओर से सभी शिक्षकों को उप हार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इससे समारोह का माहौल और भी भावु क एवं खुशनुमा हो गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक डॉक्टर. रेखा शर्मा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक अनेक कठिन परिस्थि तियों का सामना करते हुए भी पूरी मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ विद्या र्थियों के भविष्य को संवारने में जुटे रहते हैं। राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि एक शिक्षक के द्वारा तैयार किया गया विद्यार्थी ही आगे चल कर समाज और देश के विकास में अपना योगदान देता है।
समारोह के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विजय प्रकाश को वर्ष 2026 के ‘सर्व श्रेष्ठ शिक्षक’ के सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी और उनके योग दान की सराहना भी की।कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के निदेशक असलम शेर खान ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय की सफलता सामूहि क प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी से इसी समर्पण और निष्ठा के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करते रहने का आह्वान भी किया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साह पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know