उतरौला बलरामपुर - शनिवार को तहसील क्षेत्र में सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों और कॉलेजों में पूर्व राष्ट्रपति व शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस' के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
 अव सर पर विभिन्न सांस्कृ तिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और छात्रों ने अपने गुरुओं से आशीर्वाद लिया। विकास खण्ड गैड़ास बुजुर्ग के ​प्राथ मिक विद्यालय ग्राम मस्जिदिया में आयो जित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक मोहम्मद फिरोज शाह ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया उन्होंने छात्रों कोसम्बो धित करते हुए डॉक्टर राधा कृष्णन केजीवन शैली और विचारों पर विस्तार रुप से प्रकाश डाला। मोहम्मद फिरो ज शाह ने बताया कि शिक्षक समाज का शिल्पकार होता है, जो बच्चों के भविष्य को सही दिशा प्रदान करता है। ​वहीं पर विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत बनकटवा के उच्च प्राथमिक में विद्यालय में प्रधाना ध्यापक मोहम्मद उस्मान खान ने डॉक्टर राधा कृष्णन के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन एक महान शिक्षक और विचारक थे, जिनका जीवन हमें सदैवशिक्षा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। इसके अलावा कई स्कूलों में भी बच्चों ने गुरुओं के सम्मान में अपनी प्रस्तुतियां पेश की, और शिक्षकों को उपहार देकर उनका आभार व्यक्त किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम सौहार्द पूर्ण और प्रेरणा दायी माहौल में सम्पन्न हुआ।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने