औरैया // थाना सहार क्षेत्र के गांव पुरवा रावत में रविवार रात खेत से अपने घर लौट रहे किसान पर सांड़ ने जोरदार हमला कर दिया बचने के प्रयास में वह अनियंत्रित होकर खेत भरे पानी में जा गिरे इससे उनकी मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गांव पुरवा रावत निवासी किसान गजेंद्र सिंह रोजाना मवेशी से अपनी फसल को बचाने के लिए खेत जाते थे रविवार को भी वह फसल की रखवाली के लिए खेत पर पहुंचे। देर रात घर वापस जाते समय रास्ते में सांड़ ने उन पर अचानक हमला कर दिया हमले से बचने की जद्दोजहद में गजेंद्र सिंह पास के ही एक खेत में जा गिरे खेत में पानी भरा होने के कारण वह काफी देर तक वहीं पड़े रहे और बाहर नहीं निकल सके काफी समय बीत जाने के बाद भी जब किसान घर नहीं पहुंचे, तो उनकी पत्नी अर्चना ने तलाश शुरू की तो गांव के ही एक खेत में उनके पति अचेत अवस्था में पड़े मिले इसके बाद ग्रामीण की मदद से गजेंद्र को पानी से बाहर निकाला गया और उन्हें सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दियाकिसान के तीन बेटे अंश, ऋषि और आयुष हैं दो साल पहले किसान के पिता की मौत हो चुकी है थानाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know