जनपद बलरामपुर- शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को राही पर्यटक आवास गृह, बलरामपुर की ओर से ‘एक शाम शिक्षकों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। आयोजन की शुरुआत शिक्षकों के स्वागत से हुई। आवास गृह के मैनेजर दीपू सिंह भदौरिया ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बुके भेंट कर स्वागत किया।
इसके बाद शिक्षकों ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, उनके शैक्षिक विचारों और देश के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि “शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र और भविष्य का निर्माण करने वाला मार्गदर्शक होता है। डॉ. राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा और शिक्षक के सम्मान का प्रेरणास्रोत है।”
आयोजक दीपू सिंह भदौरिया ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उनके सम्मान में इस तरह का आयोजन करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। शिक्षक दिवस केवल एक दिन शिक्षकों को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।
वरिष्ठ शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि “समाज में शिक्षक का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। बदलते समय में शिक्षकों की जिम्मेदारियां और बढ़ी हैं। विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनाने में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।”
इस अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में राही पर्यटक आवास गृह की ओर से सहभोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अरुण कुमार मिश्रा, राकेश कुमार मिश्रा, सिद्धनाथ पाण्डेय, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, देवेंद्र तिवारी, शमा खान, रोशन आरा, रोली तिवारी, समीर खान, आमना खातून, मारिया, विनोद कुमार, श्याम कुमार, प्रभात तिवारी, रेनू, सविता कुमारी, सरिता, मीरा देवी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know