बलरामपुर - यूजीसी का विरोध दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जातिगत आरक्षण एवं यूजीसी के विरोध में शनिवार को स्वर्ण आर्मी के लोगों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा वहां अपनी मांगों के समर्थन ज्ञापन सौंपा।
स्वर्ण आर्मी जिलाअध्यक्ष अभय शुक्ला, मीडिया प्रभारी शिवांशु शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने पैदल मार्च करते हुए वीर विनय चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। जिला अध्यक्ष अभय शुक्ला ने कहा कि जातिगत आरक्षण समाप्त होना चाहिए। हम लोग आरक्षण के विरोध में नहीं है लेकिन आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू हो जिससे गरीब लोगों को इसका लाभ मिल सके। जिला उपाध्यक्ष अनुपम पाठक ने कहा कि यूजीसी लागू होने से विद्यालय जैसे मंदिर में बच्चों में दूरियां बढ़ेंगे तथा बेवजह छात्र-छात्राओं को कानून के दायरे में फंसकर अपना जीवन बर्बाद करना पड़ेगा। इसलिए यूजीसी समाप्त किया जाना चाहिए। जिला संयोजक रवि पाठक ने कहा कि स्वर्ण आयोग का गठन हो तथा एससी एसटी एक्ट को समाप्त किया जाए। लोगों ने पैदल मार्च के दौरान अपने समर्थन में नारेबाजी की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विपुल मिश्रा, मुकेश तिवारी, मनोज शुक्ला, संदीप कौशल, पंकज गुप्ता, उत्कर्ष, प्रभात शुक्ला, मनोज शुक्ला, हरीश सिंह, रूपेश सिंह, नितिन गुप्ता, सुमित शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने