बलरामपुर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अवध क्षेत्र अवधेश पांडेय ‘बादल’ जी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवा संकल्प अभियान के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, सदर विधायक पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य जगदीश पासवान, जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’, बिंदु विश्वकर्मा, महेंद्र पांडे, पूर्व जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, श्याम मनोहर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, वरूण सिंह, शिव प्रसाद यादव, आद्या सिंह एवं वंदना पासवान सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी,शैलेन्द्र सिंह, अरविंद तिवारी, विनोद आर्या,अजय सैनी, ललिता तिवारी, राम कृपाल शुक्ला, अंशुमान शुक्ला, संदीप उपाध्याय, अमरनाथ शुक्ला, अक्षय शुक्ला, साधना पांडे, सुनीता मिश्रा एवं नंदिनी शुक्ला सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज़ से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know