जनपद बलरामपुर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में पार्टी कार्यालय अटल भवन बलरामपुर पर जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन सदर विधायक बलरामपुर पल्टूराम जी द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र अनूप वाजपेई ने रक्तदान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा के कार्यकाल में अनेकों विकास के कार्य किये गये है। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि हम सभी पार्टी आज प्रधानमंत्री को जन्मदिन मरीजों को फल वितरित कर तथा रक्तदान कर मना रहे हैं।  रक्तदान शिविर में जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, संजय शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक युवा मोर्चा महामंत्री अक्षय शुक्ला, अमन बंसल, अभिषेक सिंह हाड़ा, दीपक तिवारी, आदित्य राज सिंह, प्रांजल, विशाल, सुधांशु सिंह, ऋषभ सिंह सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। उतरौला तथा पचपेड़वा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी रक्तदान शिविर का आयोजन पार्टी द्वारा किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री विकास श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश रस्तोगी, जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू, जिला उपाध्यक्ष वरूण सिंह, आद्या सिंह, अवधेश तिवारी, संदीप उपाध्याय, ललिता तिवारी, साधना पांडे, आनंद श्रीवास्तव, सरोज तिवारी, राघवेन्द्र कांत सिंह, विनोद गिरी, संदीप मिश्रा, नंदलाल तिवारी , ब्ल्ड बैंक बलरामपुर से पैथालाजिस्ट आकांक्षा शुक्ला, हिमांशु तिवारी, अंजली सिंह व टीम सहित तमाम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने