उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड रेहरा बाजार अन्तर्गत ग्राम सादुल्लाह नगर क्षेत्र में शनिवार को 'राष्ट्रीय पोषण माह अभियान' के अन्तर्गत एक दिवसीय भव्य जागरूकता का कार्यक्रम आयोजन किया गया। 09 सितम्बर से लेकर 08 अक्टूबर 2026 तक संचालित करने के लिए एक माह तक विशेष अभियान का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य था कि समुदाय को कुपोषण मुक्त बनाना तथा बच्चों, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के प्रति जाग रूक करना है।इस
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों ने संतुलित आहार के महत्व को दर्शाती हुई आकर्षक रंगोली बनाई और सात रंगों से सम्बन्धित पौष्टिक सामग्रियों (रंग-बिरंगे फल, सब्जियां, दालें व अनाज) की प्रदर्श नी लगाकर ग्रामीण समुदाय को संतुलित खान-पान की बारी कियो को सिखाईं। इस अवसर पर गूंजते जागरूकता नारों के जरिए लोगों को बेहतर खान-पान अपनाने के लिए प्रेरित भी किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे रॉकेट लर्निंग संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा ई सी सी ई(ECCE) के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों को मजबूत भविष्य के लिए सही पोषण के साथ-साथ शुरुआती खेल- आधा रित शिक्षा बेहद जरू री है। उचित खान- पान, खेल कूद और सकारात्मक परिवेश ही बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास की नींव रखता है।आयोजन में रॉकेट लर्निंग के जिला समन्वयक विपुल कुमार चौहान व गोविंद मिश्रा, मिलान संस्था से उमा शंकर तथा बाल विकास परियोजना की सुपर वाइजर रुचि आर्या एवं प्रतिमा द्विवेदी भी उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय आंगन वाड़ी कार्य कर्त्रियों ने अपनी सक्रिय और उल्लेख नीय भूमिका को निभाई। पूरे इस कार्यक्रम ने “पोषण के साथ साथ पढ़ाई भी जरूरी है” इसका मजबूत सन्देश जन- जन तक पहुँचाया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know