उतरौला बलरामपुर - कसौधन वैश्य समाज के संगठनात्मक विस्तार सामाजिक एकता और समाज के हित में किए जा रहे। प्रयासों को देखते हुए सन्तोष कुमार कसौधन को लगातार तीसरी बार कसौधन समाज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके पुनः मनोनयन की खबर से समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने सन्तोष कुमार कसौ धन को बधाई देते हुए उनके सफल कार्य काल की शुभ कामनाएं दीं।
सन्तोष कुमार कसौधन को तीसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने को लेकर समाज के प्रति उनके सक्रिय योगदान और संगठन को मज बूत बनाने के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जाता है कि उन्होंने पूर्व के कार्यकालों में समाज के लोगों को एकजुट करने, सामाजिक गति विधियों को बढ़ावा देने तथा समाज के हित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास कियाउनके कार्यों और समाज के प्रति सक्रियता को देखते हुए एक बार फिर उन्हें इस महत्व पूर्ण दायित्व के लिए योग्य पाया गया।
सन्तोष कुमार कसौ धन के मनोनयन पर क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रति निधि अनूप चन्दगुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवानन्द गुप्ता के अलावा गुरविंदर सिंह, लेली सिंह, फणींद्र कुमार गुप्ता, रोहित राज गुप्ता, विकास कसौ धन, नानू, अरविन्द कसौधन, जगदीश कसौधन, पंडित दया नन्द शास्त्री, मनोज कुमार सोनी, सन्तोष सोनी, विजय कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, मनीष कुमार कौशल, दिलीप जायसवाल, लल्लू कन्या कुंज वैश्य, रिंकू कसौधन, सन्तोष खंडेवाल, कृष्णकुमार कौशल, अंकितकुमार कौशल, शुभम गुप्ता, संजय कुमार कौशल, दीपू कौशल, बजरंगी गुप्ता, विनय कुमार कसौधन,अतुल कुमार कसौधन, लाल बाबू कौशल, और राजू गुप्ता ने प्रसन्नताव्यक्त की। बधाई देने वालों ने कहा कि सन्तोष कुमार कसौधन के नेतृत्व में कसौधन वैश्य समाज की सामा जिक एकता को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के लोगों को एकजुट कर संगठन को नई दिशा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अपने तीसरे कार्य काल में भी सन्तोष कुमार कसौधनसमाज के हितों को प्राथमिक ता देते हुए संगठन की गतिविधियों को और आगे बढ़ाएंगे।वहीं  पर पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सन्तोष कुमार कसौधन ने राष्ट्रीय नेतृत्व  के प्रतिआभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदा री सौंपी गई है,उसका पूरी निष्ठा और ईमान दारी से निर्वाहन करने का प्रयास करेंगे।उन्हों ने समाज की एकता, आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी लोगों से मिलकरकार्य करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर सामाजिक हित में सकारात्मक प्रयास जारी रहेंगा।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                असगर अली की खबर
                  उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने