उतरौला बलरामपुर - रोजी-रोटी कमाने के लिए युवक महाराष्ट्र के पुणे गया हुआ था। युवक की घर वापसी के समय मनमाड़ स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ ते समय पैर कट गया। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम सा मच गया।थाना गैड़ास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम इमलिया बनघुसरा के निवासी सुनील कुमार वर्मा पुत्र तिलक राम वर्मा आयु लगभग (27) वर्ष अपने रोजी-रोटी के लिए पुणे गया था। पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन से घर वापस आते समय 13-09-2026 को मनमाड़ स्टेशन पर पानी लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरा था। ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से उसका बायां पैर कट गया।
सूचना मिलते ही परि जनों में हाहाकार सा मच गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know