उतरौला बलरामपुर-तहसील क्षेत्र में विदेशी मुद्रा, विशेष कर डॉलर के कथित अनधिकृत लेनदेन का मामला चर्चा में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर विदेश से लौटने वाले लोगों तथा विदेश से आने वाली विदेशी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में बदलने का काम कथित तौर पर बिना आवश्यक पंजीकरण अथवा अधिकृत अनुमति से किया जा रहा है। यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो मामला गम्भीर वित्तीय एवं नियामकीय उल्लंघन से जुड़ा हो सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उतरौला नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा, राजा बाजार, जामा मस्जिद और बरदही बाजार के आस पास क्षेत्रों के कुछ अन्य स्थानों पर विदेशी मुद्रा के लेन देन की गतिविधियां होने की चर्चा है। आरोप है कि विदेश से लौटने वाले युवाओं के पास मौजूद डॉलर अथवा अन्य विदेशी मुद्रा को कुछ लोग स्थानीय स्तर पर ही बदलने का काम करते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि विदेशी मुद्रा बदलने वाले लोगों के पास इसके लिए वैध लाइसेंस या अधिकृत अनुमति है, अथवा नहीं। यदि कोई व्यक्ति बिना वैधानिक अनुमति से विदेशी मुद्रा खरीदने-बेचने अथवा बदलने का काम कर रहा है, तो यह जांच का विषय है। ग्राहकों को नुकसान होने की आशंका, स्थानीय लोगों का कहना है कि अनधिकृत तरीके से विदेशी मुद्रा का विनिमय किए जाने की स्थिति में ग्राहकों को निर्धारित विनिमय दर की जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे में विदेशी मुद्रा लेकर आने वाले लोगों को वास्तविक बाजार दर की तुलना में कम रकम मिलने की आशंका बनी रहती है। यही वजह है कि लोगों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। लोगों का यह भी कहना है कि यदि विदेशी मुद्रा विनिमय का काम नियमानुसार अधिकृत संस्थानों के माध्यम से ही किया जाना है, तो नगर क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां कैसे संचालित हो रही हैं, इसकी जांच सम्बन्धित विभाग को करनी चाहिए।कौन कर रहा है विदेशी मुद्रा का कारोबार। मामले में सबसे अहम सवाल यही है कि उतरौला नगर क्षेत्र में कथित रूप से विदेशी मुद्रा का लेनदेन करने वाले लोग कौन हैं और उनका कारोबार किस आधार पर संचालित हो रहा है। क्या उनके पास भारतीय रिजर्व बैंक अथवा सक्षम प्राधिकारी से आवश्य क अनुमति है, क्या उनके कारोबार का विधिवत रिकॉर्ड रखा जाता है। विदेशी मुद्रा कहां से आती है और उसका आगे किस प्रकार से निस्तारण किया जाता है। इन तमाम सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकता है। प्रशासन से जांच कराने की मांग।स्थानीय लोगों ने प्रशा सन और सम्बन्धित विभाग वित्तीय निया मक विभाग से मांग की है कि नगर क्षेत्र में विदेशी मुद्रा के कथित लेनदेन की गोपनीय अथवा औचक जांच कराई जाए। जिन स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियां संचा लित होने की शिकायत है, तो वहां जांच कर यह सत्यापित किया जाए कि सम्ब न्धित व्यक्ति या प्रति ष्ठान विदेशी मुद्रा विनि मय के लिए अधिकृत हैं या नहीं। लोगों का कहना है कि यदि जांच में बिना वैध अनुमति विदेशी मुद्रा का कारोबार किए जाने की पुष्टि होती है तो सम्बन्धित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जानी चाहिए। वहीं यदि कारोबार वैध पाया जाता है तो प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने से लोगों में फैली शंकाओं पर भी विराम लग सकता है। फिलहाल विदेशी मुद्रा के कथित अनधिकृत लेनदेन को लेकरनगर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं फैली हुई हैं। अब निगाहें सम्बन्धित विभाग की जांच और कार्यवाही पर टिकी हुई हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए जा रहे आरोपों में कितनी सच्चाई है और विदेशी मुद्रा विनि मय का कारोबार वास्तव में किननियमों के तहत संचालित हो रहा है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know