उतरौला बलरामपुर -आने वाले 13 सितम्बर 2026 को अंजुमन गुलामाने मुस्तफा दरगाह शाह अरजानी कमेटी के तत्वावधान में जुलूस- ए-गौसिया के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक दरगाह शाह अरजानी परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सरपरस्ती शहर काज़ी मुफ़्ती जमील अहमद खान ने की, जबकि इसका संयोजन निसार नकी शाह, डॉक्टर सलमान जमशेद खान, मोहम्मद इस्माईल, इजहार शाह के द्वारा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हर साल की तरह इस साल भी अपने परम्प रागत तरीके से जुलूस ए-गौसिया आगामी 24 सितम्बर 2026 को बाद नमाज़-ए- ज़ोहर बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे दरगाह शाह अरजानी से निकाला जाएगा। अपने निर्धारित रूट के अनुसार जुलूस हाटन रोड से होते हुए जामा मस्जिद, ज्वाला महारानी मन्दिर, हनु मान गढ़ी, पिपले श्वर मन्दिर, गोण्डा मोड़, बाबा वली मोहम्मद शाह उर्फ मोटे बाबा (कर्बला कब्रिस्तान), पर एक तकरीरी प्रोग्राम होने बाद फिर गोण्डा मोड़ तिराहे से होते हुए सब्जी मंडी अम्बेडकर चौराहाऔर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे से होते हुए चांद मस्जिद पहुंचेगा। इसके पश्चात जुलूस पुनः दरगाह शाह अरजानी पर आकर सलाम व दुआ के साथ सम्पन्न होगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए शहर काज़ी मुफ़्ती जमील अहमद खान ने सख्त ताकीद करते हुए कहा, कि जुलूस के दौरान शांति व सौहार्द बनाएरखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि जुलू स में कोई भी आपत्ति जनक नारा, तख्ती या बैनर प्रदर्शित न किया जाए, जिससे माहौल प्रभावित हो। सभी अकीदतमंद दरूद- ओ- सलाम, व नात और मनक़बत गौस- ए- आज़म पढ़ते हुए अनुशासित व शांति पूर्ण ढंग से जुलूस निकालें। इस अवसर पर मौलाना आसिफ रज़ा खान जियाई, मौलाना अता मोहम्म द, हाफिज अब्दुल दय्यान हशमती, हाफिज आरिफ खान, मौलाना शोएब, हाफि ज शहजाद, मौलाना मुस्तकीम, मोहम्मद इस्माईल, इज़हार शाह, जमील अंसारी, मुजीबुद्दीन खान, आरिफ अली खान, शाह बान शाह, पम्मी शाह, फरहान, मोहम्मद नईम खान, हकीम फरमान, महसर, छोटू नुरुल्लाह बाबा, मोहम्मद एहसान के अलावा भारी संख्या में गणमान्य लोग उप स्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know