उतरौला बलरामपुर - तहसील क्षेत्र के ग्राम हासिम पारा बाजार में पीडब्ल्यूडी तथा निजी भूमि पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित ने प्रशासनिकअधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कार्य वाही करने की मांग की है। उतरौला- डुमरियागंज मार्ग पर स्थित हासिम पारा बाजार के निवासी दिनेश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा, कि कुछ लोग सड़क किनारे स्थित पीडब्ल्यूडी की भूमि पर कब्जा करने के साथ-साथ उनकी निजी जमीन पर भी अतिक्रमण कर रहे हैं। यह भी आरोप लगाते हुए कहा, कि भूमि पर मिट्टी की पटाई कर दीवार निर्माण कराया जा रहा है तथा टिन शेड लगाने की भी तैयारी की जा रही है।पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी के अलावा अन्य सम्बन्धित अधि कारियों से कई बार की जा चुकी हैलेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है। उनका आरोप है कि भूमि विवाद के सम्बन्ध में उच्च न्याया लय का फैसला उनके पक्ष में होने के बाव जूद मौके की स्थिति बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
दिनेश कुमार ने प्रशा सन से अतिक्रमण हट वाने, निर्माण कार्य पर रोक लगाने तथान्याया लय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करा ने की मांग की है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know