जनपद बलरामपुर- हरतालिका तीज व भगवान श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉo जितेन्द्र कुमार द्वारा सर्किल उतरौला में पड़ने वाले विभिन्न शिवमंदिरों/शिवालयों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है, अतः भीड़ नियंत्रण के दौरान अत्यंत सतर्कता और शालीनता बरती जाए।
जनपद के सभी शिव मंदिरों एवं शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक का कार्यक्रम पूरी तरह सुव्यवस्थित, सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती और सुदृढ़ यातायात प्रबंधन के माध्यम से शिवभक्तों के लिए सुगम दर्शन सुनिश्चित कराए गए।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know