उतरौला बलरामपुर- उतरौला में भारी बारिश के बाद गहराए विद्युत संकट से नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में 33 हजार हाइटेंशन लाइन ब्रेक डाउन के हों जाने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। जिसके चलते नगर सहित आस पास ग्रामीण क्षेत्रों में घोर अंधकार में डूब गया है। विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी युद्ध स्तर पर लाइन दुरुस्त करने में लग गये है।जिसमें उतरौला विद्युत उपकेन्द्र व आईपीडीएस उपकेन्द्र के अवर अभियन्ता व लाइन मैंन के द्वारा पेड़ो कि छटाई कर दिन भर लाइन दुरुस्त करने का प्रयास किया गया, जिसके उपरान्त कुछ देर विद्युतआपूर्ति चलने के बाद पुनः ब्रेक डाउन हो जाती है।विद्युत संकट और भी गहराता देख जिले के विद्युत विभाग के आला अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए है। जिनके निर्देश पर लोकल अधिकारी कर्मचारी हरकत में आए और अन्त में रात्रि ग्यारह बजे से पुनः मरम्मत कार्य आरम्भ किया गया है जिसमें एस डी ओ उतरौला उपकेन्द्र
जे ई टाउन जे ई आई पीडीएस गम्भीर स्थिति को देखते हुए अधिशाषी अभियन्ता बलरामपुर भी स्पॉट पर उतरौला पहुँचे उतरौला नगर के दर्जनों समाज सेवी अपने वाहनों से मौके पर जुटे रहे, बार बार प्रयास करने परविद्युत आपूर्ति बहाली होपाई और कई घंटों तक चला, अब जाकर विद्युत संकट खत्म हुआ ।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know