उतरौला बलरामपुर- उत्तर प्रदेश की सिया सत को लेकर इस वक्त बड़ी खबरसामने आ रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस ने अब खुल कर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाए गए एक पोस्टर ने राजनी तिक माहौल गरमा दिया है। पोस्टर में ज्ञानेश कुमार के लिए बेहद गम्भीर और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ‘देश द्रोही’ लिखा गया है। साथ ही साथ पोस्टर में ‘शर्म करो, इस्तीफा दो’ के जैसे नारे भी लगाए गए हैं।पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि ज्ञानेश कुमार का साथ देने वालों के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। बताया जा रहा है कि यह पोस्टर कांग्रेस नेता हसीब खान की ओर से लग वाया गया है। हालांकि इस पोस्टर और उससे जुड़े दावे की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध स्रोतों से नहीं हो सकी है। वहीं, पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस की राजनीतिक नाराजगी नई नहीं है। कांग्रेस ने हाल में उनके इस्तीफे की मांग भी कर रही है। अब सवाल यही है क्या यह पोस्टर वार आने वाले दिनों में सियासी टकराव को और भी तेज करेगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know