भारतीय जनता पार्टी के नेता, टीवी पैनलिस्ट एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ,समाजसेवी डॉ. विशाल मिश्रा के प्रयासों से बलरामपुर जिले के तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के दो निजी विद्यालयों की छात्राओं को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महोदया को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देने का गौरव प्राप्त हुआ।
इस ऐतिहासिक एवं गौरवान्वित करने वाले क्षण में तुलसीपुर के आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तथा तराई क्षेत्र के ही ब्रह्मानंद अवस्थी इंटर कॉलेज, मथुरा बाजार, बलरामपुर की छात्राएं शामिल रहीं।
राखी बांधने वाली छात्राओं, उनके अभिभावकों , विद्यालय परिवार और बलरामपुर जनपद के लिए यह अत्यंत गर्व और भावुकता भरा क्षण रहा है।
बलरामपुर की बेटियों को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन महामहिम राष्ट्रपति जी के समक्ष अपनी संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षासूत्र बांधने का अवसर मिलना निश्चित रूप से जिले के लिए भी गौरव की बात है।
इस महत्वपूर्ण अवसर को संभव बनाने के लिए शिक्षाविद् समाजसेवी डॉ. विशाल मिश्रा का विद्यालय प्रबंधन एवं बालिकाओं के अभिभावकों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
बालिकाओं के द्वारा बिताए गए इस शानदार क्षण को प्रदान करने पर अभिभावकों ने डॉ. विशाल मिश्रा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि इसी तरह निरंतर बलरामपुर की बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास करते रहें और जिले की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें।
हमारी बेटियां हमारा गौरव हैं।
उनकी सफलता ही बलरामपुर की असली पहचान है।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know