उतरौला बलरामपुर -दाखिल खारिज का वाद आनलाइन दायर किए जाने के विरोध मे अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय उतरौला मे तीसरे दिन बैनामा का बहिष्कार कर रखा है। इससे सरकार को दसोलाख रूपये के राजस्व विभाग की क्षति उठानी पड़ रही है। उधर सरकार के इस फैसले से अधिवक्ताओ मे काफी रोष व्याप्त है। अधिवक्ता के विरोध मे न्यायालय पर भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रखा है.।अधिवक्ता संघ  अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि जमीन का दाखिल खारिज का वाद का दायरा आफ लाइन वकील करते थे, लेकिन एक सितम्बरसे से सरकार ने उतरौला तहसील मे दाखिल खारिज का वाद दायर करने की प्रक्रिया आफ लाइन बन्द करके आनलाइन शुरू कर दी है. इसमे जमीन का बैनामाहोने पर सीधे रजिस्ट्री कार्यालय से तहसील मे आनलाइन दायरा कर दिया जाता है. इस दायरे की जाच हल्का लेखपालकरके अपनी रिपोर्ट तहसील पोर्टल पर कर दिया जाता है। इसके आधार पर राजस्व अधिकारी दाखिल खारिज पर अन्तिम आदेश पारित कर देते है। इस पर उतरौला तहसील के अधिवक्ता नाराज हो गए। अधि वक्ताओ ने न्यायालय पर न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया। उसके बाद रजिस्ट्री कार्यालय पर बैनामा का भी बहिष्कार कर दिया.। बैनामा बहिष्कार के तीन दिन बीतने पर सरकार को दसो लाख रुपये के राजस्व की क्षति उठानी पड़ रही है।अध्यक्ष ने बताया कि दाखिल खारिज के वाद का दायरा आनलाइन किए जाने को समाप्त नही किया जाता है तब तक वकीलों का आन्दोलन जारी रहेगा।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने