डा. जगदीश गाँधी मेमोरियल अन्तर-विद्यालयी तैराकी चैम्पियनशिप सी.एम.एस. में प्रारम्भ

बाल तैराकों के जोश, हुनर और रफ्तार से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

लखनऊ, 11 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोल्फसिटी कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय 

डा. जगदीश गाँधी मेमोरियल अन्तर-विद्यालयी तैराकी चैम्पियनशिप ‘स्विमफिनिटी’ का भव्य शुभारम्भ आज 

सी.एम.एस. एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने किया। इस अवसर पर श्री उमेश प्रसाद, चीफ आफिस सुपरिन्टेन्डेन्ट, नार्थ ईस्टर्न रेलवे, श्री अंजनी कुमार मिश्रा, कोच, नार्थ ईस्टर्न रेलवे स्विमिंग टीम, श्री कुणाल सिल्कू, आई.ए.एस., लेफ्टिनेंट कर्नल अंकिता, मेजर विराट, श्री विपिन कुमार पाण्डेय, डी.एस.पी. एवं 

श्री सैय्यद नदीम अख्तर, प्रो. वाइस चांसलर, इंटिग्रल यूनिवर्सिटी समेत विभिन्न मूर्धन्य हस्तियों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारकर समारोह की गरिमा को बढ़ाया और उदीयमान बाल तैराकों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा प्रदर्शित कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विदित हो कि इस दो-दिवसीय तैराकी चैम्पियनशिप में लखनऊ के 30 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र तैराक प्रतिभाग कर रहे हैं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सी.एम.एस. एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि ‘स्विमफिनिटी’ जैसी प्रतियोगिताएँ युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के साथ ही उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करने में महती भूमिका निभाती हैं। इससे पहले, ‘स्विमफिनिटी’ की संयोजिका एवं सी.एम.एस. गोल्फसिटी कैम्पस की प्रधानाचार्या सुश्री रीमा सेठी ने उपस्थित गणमान्य अतिथियों, प्रतिभागी बाल तैराकों एवं आयोजन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सी.एम.एस. संस्थापक स्व. डा. जगदीश गाँधी जी की स्मृति में आयोजित यह चैम्पियनशिप उभरते तैराकों के लिए प्रतिभा प्रदर्शन व हुनर को निखारने का अवसर है।

उद्घाटन समारोह के उपरान्त ‘स्विमफिनिटी’ के प्रथम दिन अण्डर-9, अण्डर-11 एवं अण्डर-13 बालक एवं बालिका वर्गों की विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में बाल तैराकों का जोश, हुनर एवं खेल भावना देखने लायक रही। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में अण्डर-13 50 मीटर फ्री-स्टाइल में आलेख पटेल व वैष्णवी पाण्डेय, अण्डर-11 50 मीटर फ्री-स्टाइल में प्रखर यादव व इरा मिश्रा (सभी सी.एम.एस. कानपुर रोड), अण्डर-9 25 मीटर फ्री-स्टाइल में सिद्धार्थ सिंह भदौरिया (एलेनहाउस पब्लिक स्कूल) व शताक्षी कौशिक (सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम), अण्डर-13 50 मीटर बैक-स्ट्रोक में युसुफ अब्दुल (विबग्योर हाई स्कूल) व यशस्वी सिन्हा (सी.एम.एस. कानपुर रोड), अण्डर-11 50 मीटर बैक-स्ट्रोक में रणवीर सिंह (सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर प्रथम) व स्तुति चतुर्वेदी (सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम), अण्डर-9 25 मीटर बैक-स्ट्रोक में अमोघ गुप्ता (सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर प्रथम) व शताक्षी कौशिक (सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम), तथा ब्रेस्ट-स्ट्रोक में आयुष कुमार सिंह (सी.एम.एस. कानपुर रोड) व इनाया कौशिक (सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम) शामिल हैं। रिले स्पर्धाओं में 

सी.एम.एस. कानपुर रोड, सी.एम.एस. गोल्फसिटी एवं सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, गोमती नगर तथा सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल विजेता रहे।

इस दो-दिवसीय तैराकी चैम्पियनशिप में एलेनहाउस पब्लिक स्कूल, सेन्ट्रल एकेडमी, डेलही पब्लिक स्कूल, 

जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, लामार्टिनियर गल्र्स कालेज, लखनऊ पब्लिक कालेज, लखनऊ पब्लिक स्कूल, पी.एम. 

श्री केन्द्रीय विद्यालय, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, कानपुर रोड, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, गोमती नगर, श्री राम ग्लोबल स्कूल, स्प्रिंग डेल कालेज, कानपुर रोड, सेंट मैरीज स्कूल, स्टडी हाल स्कूल, विबग्योर हाई स्कूल, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, आलमबाग एवं सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों के छात्र तैराक प्रतिभाग कर रहे हैं।

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि ‘स्विमफिनिटी’ की प्रतियोगितायें कल 

12 सितम्बर को जारी रहेंगी, जिसके अन्तर्गत प्रातः 8.00 बजे से अण्डर-15 एवं अण्डर-17 बालक व बालिकों वर्गों में तैराकी की विभिन्न स्पर्धायें आयोजित की जायेंगी।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने