उतरौला बलरामपुर - मोहल्ला आर्य नगर में स्थित दुःखहरण नाथ मन्दिर सेवा समिति उतरौला द्वारा मन्दिर के प्रांगण में एक आयोजित सामूहिक सहभोज के कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के सैकड़ों महिला एवं पुरुषश्रद्धा लुओं, नगर वासियों तथा बाहर से आए आगंतुकों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस सामूहिक सहभोज में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मन्दिर एवं समिति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। सामूहिक सहभोज का आयो जन केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सेवा की भावना को भी मजबूत किया।इस कार्यक्रम में नगर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। समिति के द्वारा किए गए इस आयोजन की नगर वासियों ने सराह ना व्यक्ति करते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का सुन्दर उदा हरण बताया। इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधि यों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रमुख लोगों ने भी अपनीउप स्थिति दर्ज कराई। नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि सन्तोष कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, जलवायु एवं पर्यावरण से सम्बन्धि त समिति के सदस्य मनोज कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष फरिंद्र कुमार गुप्ता तथा श्री बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सोनी ने इस कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने दुःख हरण नाथ मन्दिर सेवा समि ति के द्वारा आयोजित सामूहिक सहभोज की सराहना करते हुए समिति के सभी पदा धिकारियों एवं सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मन्दिरऔर समिति की निरन्तर प्रगति के लिए आशी र्वाद एवं शुभकामनाएं भी दीं। सामूहिक सह भोज में मयंक गिरि महाराज, त्रिपुरारी गिरी महाराज, पिंटू गिरी महाराज,संतोष गिरी महाराज एवं अमन गिरी महाराज की प्रमुख उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में व्यवस्थापक मोनू गुप्ता एवं अर्पित कुमार गुप्ता, अमित कुमार कौशल, नकुल सोनी, राहुल गुप्ता, सुरेश कुमार यादव, अरविन्द यादव, सर्वेश यादव, शिवम कौशल, सत्यम कौशल,आयुष गुप्ता, अजय कुमार प्रजापति, सुमित कुमार गुप्ता, अरुण कुमार शाहू, निधि गुप्ता, लक्ष्मी देवी एवं कान्हा लाल गुप्ता के अलावा समिति के तमाम सदस्यों एवं स्वयं सेवकों ने सक्रिय भूमिका को निभाई।
कार्यक्रम के दौरान मन्दिर के प्रांगण में श्रद्धालुओं की लगा तार भीड़ बनी रही। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सहभोज में प्रसाद ग्रहण कियाआयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु से बनाए रखने में समिति के सदस्यों एवं स्वयं सेवकों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अन्त में समिति के प्रवक्ता एवं प्रभारी आर्यन गुप्ता ने मन्दिर के प्रांगण में उपस्थित सभी आगं तुक अतिथियों, नगर वासियों एवं श्रद्धालु भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर वासियों और श्रद्धालु ओं का सहयोग एवं आशीर्वाद ही समिति को धार्मिक एवं सामा जिक कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नगर वासियों से भविष्य में भी इसी प्रकार अपना स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद बनाएरखने का आग्रह भी किया।
सामूहिक सहभोज का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता का सन्देश देते हुए सम्पन्न हुआ।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know