उतरौला बलरामपुर-कोतवाली उतरौला क्षेत्र में शनिवार की शाम उस समय सन सनी फैल गई, जब एक 15 वर्षीयकिशोर ने कुछ अज्ञात लोगों पर उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। मास्क पहने चार-पांच लोगों के कथितप्रयास से किसी तरह बचकर किशोर घर पहुंचाऔर परिजनों को पूरी घट ना की जानकारी दी। घटना से परिवार में भय और दहशत का माहौल है।
पीड़ित के पिता सुरेश कुमार सोनी ने थाना प्रभारी उतरौला को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका करीब 15 वर्षीय पुत्र केशव प्रसाद सोनी उतरौला के ज्वाला महारानी मन्दिर के पास प्रतिदिन दीपक कुमार सोनी के यहां सोनारी का काम सीखने जाता है। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह साइकिल सेअपने घर की ओर लौट रहा था।पिता के अनुसार, जैसे ही केशव प्रसाद सोनी हाशमी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी लाल रंग की एक मारुति वैन ने कथित तौर पर उसके आगे आकर रास्ता रोक दिया। आरोप है कि वाहन से चार- पांच अज्ञात व्यक्ति उतरे, जिनके चेहरे मास्क से ढके हुए थे। इन लोगों ने किशोर को पकड़कर जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान कथित तौर पर एक व्यक्ति मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत करते हुए कह रहे थे कि “मैं लड़के को पकड़ लिया हूं।” यह सुनकर किशोर घबरा गया और उसने पूरी ताकत से हाथ-पैर चलाकर विरोध किया किसी तरह वहकथित लोगों के चंगुल से निकलने में सफल रहा, और वहां से भागकर अपने घर पहुंचा।घर पहुंचने के बाद केशव ने अपने माता- पिता को घटना की पूरी जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि घटना के समय रात काफी हो चुकी थी, जिसके कारण तत्काल थाने नहीं पहुंच सके। इसके बाद पीड़ित के पिता ने कोतवाली उतरौला में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। परि जनों ने पुलिस से घटना को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने, लाल रंग की मारुति वैन की पहचान करने और अज्ञात लोगों का पता लगाने की मांग की है। साथ ही किशोर की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किशोर के साथ वास्तव में क्या हुआ और घटना में शामिल कथित लोगों की पहचान हो पाती है या नहीं। फिलहाल नाबालिग को कथित रूप से जबरन कार में बैठाने के प्रयास की सूचना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने