बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़

 लोनी विधानसभा क्षेत्र में सड़क और कनेक्टिविटी से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुक्रवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शुभारंभ किया। लोनी विधायक ने लोनी तिराहा से भोपुरा मार्ग नवीनीकरण के साथ हिंडन नदी पर लोनी क्षेत्र को राजनगर एक्सटेंशन से जोड़ने वाले ऐतिहासिक सेतु निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। 42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल के निर्माण से लोनी देहात के दर्जनों गांवों/कॉलोनियों में निवास करने वाले लाखों लोगों को आवागमन सुगम होगा।

इस दौरान फरुखनगर पहुंचने पर ग्राम प्रधान योगेश कुमार के नेतृत्व में हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों से विधायक नंदकिशोर गुर्जर का स्वागत किया। प्रधान योगेश कुमार ने बताया कि इस पुल की मांग कई पीढ़ियों से हो रही थी, लेकिन आज लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी के अथक प्रयास से यह सपना सच साबित हुआ और पुल साकार रूप ले रहा है।

वहीं, इससे पूर्व लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी तिराहा से भोपुरा मार्ग के 6 करोड़ रुपये से होने वाले नवीनीकरण कार्य का भी शिव मंदिर में पूजन कर शुभारंभ किया। सेतु निगम से एई टीपी गुप्ता, आरसी उपाध्याय, अवर अभियंता संदीप ने बताया कि सेतु की लंबाई लगभग 182 मीटर होगी, साथ ही 200 मीटर का पहुंच मार्ग दोनों तरफ निर्मित किया जाएगा।
इस अवसर पर *लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि आज लोनी विधानसभा के लिए ऐतिहासिक दिन है। हिंडन नदी पर लगभग 42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह सेतु लोनी क्षेत्र को राजनगर एक्सटेंशन से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। लगभग 182 मीटर लंबे सेतु के साथ दोनों तरफ 200-200 मीटर के पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। इससे लोनी देहात के दर्जनों गांवों और कॉलोनियों के लाखों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जिन रास्तों में लोगों को घंटों का समय लगता था, वहां अब आवागमन काफी सुगम और समयबद्ध होगा।*
उन्होंने कहा कि लोनी तिराहा से भोपुरा मार्ग के 6 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाला नवीनीकरण कार्य भी क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा। हमारा लक्ष्य केवल सड़क और पुल बनाना नहीं, बल्कि लोनी विधानसभा का सर्वांगीण विकास करना है।पिछले वर्षों में शिक्षा, चिकित्सा, कानून-व्यवस्था और सीवरेज सिस्टम सहित बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। विद्यालयों के विकास, शिक्षा के विस्तार, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सड़क एवं जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा सीवरेज से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। आने वाले समय में इन कार्यों को और गति दी जाएगी। लोनी में सड़क, पुल, शिक्षा, चिकित्सा, सीवरेज, जलनिकासी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और लोनी को आधुनिक एवं सुविधासंपन्न विधानसभा बनाने का संकल्प आगे भी जारी रहेगा। पिछले दिनों लोनी का माहौल खराब करने और अशांति फैलाने के जो प्रयास किए गए, उनकी सच्चाई भी जनता के सामने है लोगों के चेहरे से नकाब उतर चुका है। लोनी की शांति भंग करने और क्षेत्र का माहौल खराब करने का जोभी  प्रयास करेगा, उसको नेस्तनाबूद करने का काम किया जाएगा।

इस दौरान कार्यक्रम में अध्यक्ष लोनी व्यापार मंडल रतन सिंह भाटी, अरविंद गोयल, दीपक सिंघल, सुनील धीमान, सतबीर चौधरी, पवन वर्मा, रोहित भारद्वाज, अनूप भड़ाना, सतेंद्र बंसल, अजय जाटव, विजयपाल बैंसला, हरेंद्र प्रधान, हरीश चौधरी, एडवोकेट वीरेंद्र त्यागी, सुशील त्यागी, धर्मवीर त्यागी, मोनू त्यागी, राहुल गुप्ता, कालू त्यागी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने