144- मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में आगामी 'मिशन 2027' के मद्देनजर भाजपा के मंडल महामंत्री एवं सहकारी गन्ना समिति के डायरेक्टर अनिल राठौर द्वारा एक सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अनिल राठौर ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहम्मदी गोला रोड स्थित बाजार में पहुंचकर आम जनता, किसानों, युवाओं और बुजुर्गों से सीधा संवाद स्थापित किया।जनसंपर्क के दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया। जनता को संबोधित करते हुए अनिल राठौर ने कहा कि वे युवा, शिक्षित और संघर्षशील सोच के साथ मोहम्मदी विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। सहकारी गन्ना समिति के डायरेक्टर होने के नाते वे किसानों की समस्याओं को बेहद करीब से जानते हैं और उनके हितों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे।उन्होंने आगे कहा, मोहम्मदी की जनता मेरा परिवार है। भाजपा ने विकास का जो मॉडल दिया है, उसे हम मोहम्मदी के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। साल 2027 में क्षेत्र में फिर से कमल खिलाना है और मोहम्मदी को विकास की एक नई ऊंचाई पर ले जाना है।इस जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह पर अनिल राठौर का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और अपना पूर्ण समर्थन जताया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने