जलालपुर, अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को शिवाला मंदिर पक्का घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की, जबकि आयोजन का संयोजन विकास निषाद और सोनू गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर और घाट क्षेत्र की साफ-सफाई की गई तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण भी किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाजसेवा का सच्चा प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण प्राप्त होगा। ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करते हैं।
 अवध क्षेत्र भाजपा क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर ने कहा कि स्वच्छता और पौधरोपण से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता निरंतर जनसेवा में जुटे हुए हैं और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। धार्मिक स्थलों की स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर निवर्तमान नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड, दुर्गेश गुप्ता, विक्की गौतम, बब्लू त्रिपाठी, विनय मिश्र, रामवृक्ष भार्गव, विक्की विश्वकर्मा, जीत बहादुर यादव, हरिश्चंद्र राजभर, आकाश अग्रहरि, दुर्गेश अग्रहरि, अनिल राजभर तथा बूथ अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन धार्मिक स्थल की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने