***नगर पालिका प्रशासन की टीम अतिक्रमण और जाम के नाम पर बस स्टैण्ड के दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर मुहिम चलाते हुये***
***सदर विधायक मनोज प्रजापति नगर पालिका प्रशासन की बुलडोजर टीम को फटकार लगाते हुये***
**विधायक मनोज प्रजापति की फटकार के बाद नगरपालिका प्रशासन को लौटना पड़ा बैरंग***
**गरीब दुकानदारों के साथ किसी भी कीमत में अन्याय नहीं होने दिया जायेगा***
रिपोर्ट***सैय्यद जावेद अख्तर***
उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े क्षेत्र बुन्देलखण्ड के हमीरपुर मुख्यालय के बस स्टैण्ड में नगरपालिका प्रशासन गरीब चाय दुकानदारों के खिलाफ अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर चलाकर कर रहा था उजाड़ने और बर्बाद करने का काम, इसी बीच मौके पर मसीहा बनकर पहुंचे सदर विधायक मनोज प्रजापति ने नगरपालिका की टीम को लगाई फटकार। जिसके बाद टीम को लौटना पड़ा बैरंग। विधायक ने कहा कि जब गरीब पटरी दुकानदार नियमानुसार तरीके से अपनी दुकानें रेलिंग के अन्दर लगाये हैं,तो नगरपालिका टीम को उनकी दुकानों से अतिक्रमण होता और जाम लगता कहां से दिखाई दे रहा है। जबकि सच्चाई ये है कि जाम रोडवेज बसों से लगता है, क्योंकि ड्राइवर बसों को स्टैण्ड के अंदर न खड़ा करके मेन रोड पर तिरछे बेड़े तरीके से खड़ा कर देते हैं, जिसकी वजह से जाम लगता है, जबकि नगरपालिका प्रशासन जाम के लिये जबरदस्ती गरीब चाय वालों को जिम्मेदार ठहराकर उनको उजाड़ने और बर्बाद करने पर तुला है। नगर पालिका की कार्यवाही पूरी तरह गलत और अन्यायपूर्ण है,जिसे किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। विधायक ने कहा कि वो गरीब दुकानदारों के साथ खड़े हैं, और उनके साथ किसी भी कीमत में अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। विधायक ने सख्त लहजे में कहा कि अगर रोडवेज एआरएम सड़क पर खड़ी करने वाले बसों के ड्राइवरों के खिलाफ कार्यवाही करना शुरू करदें, तो जाम लगने का सवाल ही नहीं पैदा होगा, विधायक ने सख्त लहजे में कहा कि अगर एआरएम सड़क पर खड़ी करने वाले बसों के ड्राइवरों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करेंगे, तो वो खुद पुलिस कप्तान से मिलकर रोड पर खड़ी करके जाम लगाने वाले रोडवेज बसों के ड्राइवरों के खिलाफ एफआईआर की कार्यवाही कराने को होंगे मजबूर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know