यूपीआईटीएस-2026ः इन्वेस्ट यूपी पवेलियन में दिखेगा राज्य का ’बिजनेस-रेडी’ इकोसिस्टम; वैश्विक निवेशकों के लिए खुलेंगे नए द्वार

वैश्विक बी2बी बैठकें और सेक्टरल राउंडटेबल सत्रों में निवेशकों को यूपी की नीतियों, परियोजनाओं और अवसरों की मिलेगी जानकारी

छह साझेदार देश, 36 विदेशी प्रदर्शक और करीब 100 अंतरराष्ट्रीय खरीदार व्यापार, तकनीक और निवेश संबंधों को देंगे नई गति
 


लखनऊः 23 सितम्बर, 2026


उत्तर प्रदेश सरकार ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले चौथे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (न्च्प्ज्ै-2026) में राज्य के बिजनेस-रेडी इकोसिस्टम, निवेश-अनुकूल नीतियों और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों का वैश्विक प्रदर्शन करेगी। पांच दिवसीय इस आयोजन में ’इन्वेस्ट यूपी’ द्वारा हॉल-1 और हॉल-4 में स्थापित दो समर्पित पवेलियन देश-विदेश से आने वाले निवेशकों के लिए मुख्य आकर्षण व व्यापारिक संपर्क केंद्र होंगे।
इस व्यापार मेले में 6 साझेदार देश, 36 विदेशी प्रदर्शक और करीब 100 अंतरराष्ट्रीय खरीदार हिस्सा ले रहे हैं। इन्वेस्ट यूपी अपने पवेलियन के जरिए राज्य की 36 से अधिक क्षेत्र-विशिष्ट (ैमबजवतंस) नीतियों, नीतिगत प्रोत्साहनों और एक ही मंच पर उपलब्ध एकीकृत निवेश सुविधा प्रणाली की जानकारी साझा करेगा। आयोजन के दौरान आयोजित होने वाली बी2बी बैठकों और सेक्टरल राउंडटेबल सत्रों के माध्यम से वैश्विक निवेशकों को प्रदेश में व्यापार विस्तार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और नए निवेश अवसरों से सीधे जोड़ा जाएगा
यूपीआईटीएस-2026 की वैश्विक भागीदारी को वियतनाम, जापान, सिंगापुर, रूस, ऑस्ट्रिया और बेलारूस बतौर साझेदार देश मजबूती देंगे। इन देशों की कंपनियां अपने उत्पादों, तकनीकों और कारोबारी अवसरों का प्रदर्शन करेंगी। विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी बातचीत प्रस्तावित है।
सेक्टरल राउंडटेबल से निवेश और औद्योगिक अवसरों पर मंथन
उद्घाटन सत्र के बाद इन्वेस्ट यूपी विभिन्न क्षेत्रों पर केंद्रित राउंडटेबल और नॉलेज सेशन का समन्वय करेगा। इनमें “रीइमैजिनिंग ग्लोबल सप्लाई चेन्सरू व्हाई उत्तर प्रदेश मैटर्स नाउ”, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर एवं ईएसडीएम इन्वेस्टर्स राउंडटेबल तथा फार्मा एवं मेडटेक स्ट्रैटेजिक सेशन प्रमुख हैं।
इसके अलावा टेक्सटाइल एवं अपैरल, फूड प्रोसेसिंग तथा सीपीएसयू के माध्यम से निवेश और औद्योगिक विकास पर भी चर्चा होगी। इन सत्रों में नीति-निर्माता, निवेशक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ प्रमुख क्षेत्रों में नीतियों, उभरते अवसरों और विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।
यूपीआईटीएस-2026 में संरचित बी2बी बैठकें, कंट्री सेशन और एग्जीक्यूटिव राउंडटेबल भी आयोजित होंगे। करीब 100 अंतरराष्ट्रीय खरीदार सोर्सिंग और खरीद के अवसर तलाशेंगे, जबकि 36 विदेशी प्रदर्शक अपने उत्पादों और औद्योगिक तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे।
यूपीआईटीएस-2026 ओडीओपी उत्पादों, एमएसएमई, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को वैश्विक बाजारों से जोड़ने का मंच बनेगा। इससे निर्यात विस्तार, निवेश आकर्षण, तकनीकी साझेदारी और औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ उत्तर प्रदेश के ‘लोकल टू ग्लोबल’ विजन को मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने