मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में कैफे एवं मिठाई के सुपरिचित ब्रांड
द हेजलनट फैक्ट्री के नए आउटलेट का उद्घाटन किया

आउटलेट का अवलोकन कर संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं


लखनऊ : 23 सितम्बर, 2026 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज बशारतपुर, गोरखपुर स्थित कैफे एवं मिठाई के सुपरिचित ब्रांड द हेजलनट फैक्ट्री के नए आउटलेट का उद्घाटन किया। उन्होंने आउटलेट का भ्रमण कर मिठाइयों, कुकीज, कॉफी और अन्य खाद्य पदार्थों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने 24वें आउटलेट के लिए संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ज्ञातव्य है कि द हेजलनट फैक्ट्री ने अपने विशिष्ट स्वाद, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और भारतीय परम्परागत मिठाइयों को आधुनिक अन्दाज में प्रस्तुत करने की अपनी अनूठी पहचान के साथ कम समय में एक अलग मुकाम बनाया है। लखनऊ से शुरू हुई यह पहल आज अनेक शहरों तक पहुंच चुकी है और आर्टिसनल मिठाइयों, बेकरी उत्पादों एवं स्पेशियलिटी कॉफी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी है।
--------


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने