मुख्यमंत्री ने अपने प्रियजन को खोने वाले दो परिवारों से मुलाकात कर
‘मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष’ से 02-02 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की
लखनऊ : 23 सितम्बर, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज गोरखपुर में अलग-अलग कारणों से अपने प्रियजन को खोने वाले दो परिवारों से मुलाकात की और दोनों परिवारों को ‘मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष’ से 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री जी ने दोनों परिवारों को ढांढस बंधाया।
ज्ञातव्य है कि औरंगाबाद गांव के श्री आदित्य प्रजापति का विगत दिनों सड़क दुर्घटना और दूसरे परिवार में श्रीमती मुन्नी देवी के पति का कैंसर से निधन हो गया था।
इस अवसर पर गोरखपुर सांसद श्री रवि किशन शुक्ल, कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे, विधायक श्री महेन्द्र पाल सिंह व श्री विपिन सिंह आदि उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know