कानपुर // बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई एक बुजुर्ग PRD जवान को फर्जीवाड़ा कर भेजा 63 लाख का भारी भरकम बिल जिससे PRD जवान के होश उड़ गए यह घटना कानपुर के सरसौल क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती जर्जर तारों और मनमाने बिलों से ग्रामीण व किसान बेहद परेशान हैं इस बीच एक PRD जवान को 1987 के कनेक्शन पर 63 लाख रुपये से अधिक का फर्जी बकाया थमाए जाने का मामला सामने आया है बिजली विभाग से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्र PRD ने उपजिलाधिकारी को सौंपा और बिजली विभाग की करतूतों के बारे में अवगत कराया SDM ने जल्द कार्यवाही कर समाधान कराने का आश्वासन दिया PRD जवान के आलावा भी कई किसान भी इसी तरह के बिजली विभाग के फर्जीवाड़ा बिल से परेशान है हर जिले के बिजली विभाग का यही हाल PRD जवान एवं किसानों ने सरकार से इस पर गंभीरता से कार्यवाही करने की मांग की है।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know