बलरामपुर - जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद के देखरेख में माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं एसजीएफआई द्वारा गुरुवार को ए जी हाशमी इंटर कॉलेज साहदुल्लानगर के संयोजन में स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर में मंडल स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जनपद गोंडा, श्रावस्ती और बलरामपुर सहित कुल तीन टीमों ने प्रतिभाग  किया।
 मंडलीय प्रतियोगिता  अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग में श्रावस्ती विजेता रही। 
अंडर 17 बालक वर्ग में गोंडा विजेता रही । बालिका वर्ग में कोई टीम ही नहीं रही।
अंडर 19बालक एवं बालिका दोनों वर्गों  में जनपद बलरामपुर विजेता रहे।खिलाड़ियों से जिला क्रीड़ा अधिकारी और जिला युवा अधिकारी बलरामपुर ने परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया।

विजेताओं को विद्यालय प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान गोंडा से व्यायाम शिक्षक  मनीष, श्रावस्ती रवि कुमार , बलरामपुर से मो सुहेल, पंकज पांडे,अर्पण पाण्डेय, सईद अहमद, मदन लाल ,नवीन पाल, उमेश तिवारी, रश्मि सिंह सहित जिला खेल समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
जिला सचिव बलरामपुर मो सुहेल ने बताया विजेता टीम 21 से 25अगस्त को वाराणसी में प्रतिभाग करेंगी।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने