जनपद बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के प्रारम्भ में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों से थानावार संक्षिप्त परिचय प्राप्त करते हुए थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी ली गई। तत्पश्चात अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निम्न बिन्दुओं पर विशेष जोर दिया गया-
लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष विवेचना करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना।
गंभीर एवं जघन्य अपराधों में प्रभावी पैरवी करते हुए *ऑपरेशन कन्विक्शन* के अंतर्गत अधिक से अधिक अभियोगों में दोषसिद्धि सुनिश्चित करने हेतु अभियोजन एवं पुलिस अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना।
*गैंगस्टर एक्ट* के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपराधियों की अवैध संपत्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई तथा सक्रिय अपराधियों पर सतत निगरानी रखना।
वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही में तेजी लाना।
अन्तर्राष्ट्रीय सीमा एवं जनपद की सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरतते हुए प्रभावी गश्त, चेकिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी सुनिश्चित करना।
यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी यातायात प्रबंधन एवं नियमित चेकिंग करना।
*डायल-112* के रिस्पांस टाइम की समीक्षा करते हुए प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस की त्वरित पहुंच एवं गुणवत्तापूर्ण रिस्पांस सुनिश्चित करना।
महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही तथा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना।
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त करना।
बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने, नियमित पैदल गश्त एवं रात्रि गश्त तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग बढ़ाना।
आगामी त्योहारों एवं संवेदनशील अवसरों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र में सतर्कता एवं पर्याप्त पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करना।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारीगण से लम्बित एसoआरo प्रकरणों, एससी/एसटी एक्ट से संबंधित विवेचनाओं, छह माह से अधिक समय से लम्बित विभागीय जांचों, आईजीआरएस एवं जनशिकायत प्रार्थना पत्रों आदि की समीक्षा की गई तथा इनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टीम भावना के साथ पूर्ण संवेदनशीलता, तत्परता एवं उत्तरदायित्व से कार्य करें तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।
गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल, क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह, प्रज्ञान निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know