जलालपुर, अम्बेडकर नगर : तहसील सभागार में आयोजित सार्वजनिक समारोह के दौरान पीएम पोषण योजना अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। पूर्व सांसद रितेश पांडे ने रसोइयों को संबोधित करते हुए कहा कि रसोइया विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और शिक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम प्रकाश यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवननाथ, उपजिलाधिकारी मधुमिता सिंह, खंड शिक्षाधिकारी मीनाक्षी सिंह, खंड विकास अधिकारी शैलेन्द्र, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मनोनीत सभासद सुरेश गुप्त, वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय,अमरनाथ सिंह,विकाश निषाद समेत सहित परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक और बड़ी संख्या में रसोइया मौजूद रहीं.वहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित मुख्यालय से लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रदेशवासियों को संबोधित किया। उनके विचारों को उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत सावधानीपूर्वक सुना। अतिथियों ने कार्ड वितरित कर रसोइयों के उत्साहवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पीएम पोषण योजना: रसोइयों को मिली बड़ी सौगात
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ






एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know