लखीमपुर (खीरी)। मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कश्यप समाज की एक बैठक में समाज के कई लोगों ने युवा भाजपा नेता अनिल राठौर के समर्थन का दावा किया। बैठक में मिशन-2027 को लेकर संगठन को मजबूत करने, समाज की भागीदारी बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में वत्त्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में जनसंपर्क, जनसेवा और सामाजिक गतिविधियों से प्रभावित होकर समाज के लोग अनिल राठौर के साथ जुड़ने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से संगठन को मजबूत करने और समाज की आवाज को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आहांन किया।
बैठक में उपस्थित लोगों के अनुसार, आगामी समय में मोहम्मदी विधानसभा के विभिन्न गांवों और कस्बों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान समाज के कई युवा, वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक के बाद मोहम्मदी विधानसभा के राजनीतिक हलकों में इस समर्थन को लेकर चचाएं तेज हो गई हैं। मिशन-2027 की तैयारियों के बीच इस बैठक को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने