मैगलगंज-खीरी। सावन मास के पावन अवसर पर मोहल्ला रामनगर से कांवड़ियों का जत्था फर्रुखाबाद से पवित्र गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ, बाबा टेढ़ेनाथ एवं बाबा पारसनाथ मढ़िया घाट में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुआ।इस दौरान रवानगी से मैगलगंज कस्बे के सिद्धेश्वरी मंदिर में भाजपा नेता अनिल राठौर ने सभी कांवड़ियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा मंगलमय कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें फर्रुखाबाद के लिए रवाना किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और भगवान शिव के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। सभी श्रद्धालु आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ यात्रा पूर्ण करें और भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करें ।कांवड़ियों की रवानगी के दौरान कस्बे के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know