जलालपुर ,अंबेडकरनगर। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी का संगम होते ही शीतला माता मठिया मंदिर परिसर भक्तों के ज्वार में बह गया। पूरा इलाका शिवमय नजर आया, जहाँ सुबह से ही जयघोष की गूंज थमी नहीं।
नीरज जलालपुरी व उनकी भक्तमंडली ने ऐसी मनमोहक आरती पेश की कि हर श्रद्धालु झूम उठा। शिव परिवार का दिव्य शृंगार—जिसे दिशांत गुप्ता ने संवारा—देखते ही बन रहा था। माँ पार्वती संग विराजित भोलेनाथ के इस रूप ने सबको भाव-विभोर कर दिया। आशीष जैन, शुभम गुप्ता, सोनू जायसवाल, अभिषेक सोनकर, सौरभ सैनी, ऋतिक अग्रवाल, शुभम गुप्ता, सोनू सोनकर, खेतान ने अपनी मधुर वाणी से मंत्र और भजनों का गुंजन किया। उनके सुरीले स्वरों में ऐसी जादूई ताकत थी कि सैकड़ों उपासक थिरकते हुए 'हर-हर गंगे' के नारे लगाने लगे।
शीतला माता मंदिर परिसर स्थित शिवदरबार में सबसे ज्यादा भीड़ रही।
रात गहराने तक श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी रहा। सैंकड़ों ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र व धतूरा अर्पित किया। पूरा मंदिर परिसर आस्था, निष्ठा और उल्लास से सराबोर रहा।
भक्तों ने भोलेनाथ से सुख-शांति व समृद्धि की कामना की और माँ शीतला का आशीर्वाद लेकर ही घर लौटे। विशाल कावड़ यात्रियों जलालपुर ने नागपंचमी के पावन पर्व पर बाबा विश्वनाथ को जलांजलि अर्पित कराने के बाद श्री शीतला माता मंदिर पर जलाभिषेक किया.
यहां स्थानीय बालक शिवांश ने सरलता एवं गंभीर आस्था के साथ पूजन-अर्चन किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
"सावन-नागपंचमी के संगम पर शीतला माता मंदिर में उमड़ी आस्था, मंत्रमुग्ध कर देने वाली आरती
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know