लखीमपुर (खीरी) लोकसभा क्षेत्र की निवर्तमान सांसद रेखा अरुण वर्मा को लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में समर्थकों ने खुशी जताई। मोहम्मदी के भाजपा नेता अनिल राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना रेखा अरुण वर्मा के संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेता अनिल राठौर ने कहा कि रेखा अरुण वर्मा को पुनः महत्वपूर्ण दायित्व मिलना धौरहरा सहित पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव से संगठन को और मजबूती मिलेगी।इस दौरान भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीपाल राठौर , शेर सिंह राठौर ,मनसुखलाल, शिव कुमार गुप्ता, सलमान, सुवांशिक विश्वकर्मा, अमित,रवि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने