*अलीगंज में अवैध हाॅस्टल को एलडीए ने किया सील* 


लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को अलीगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 01 अवैध हाॅस्टल को सील किया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने यह कार्रवाई की। 


   प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि महंत गोपाल दास व अन्य द्वारा अलीगंज के सेक्टर-बी में भूखण्ड संख्या-1/108 पर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से भवन का निर्माण कराकर हाॅस्टल संचालित किया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये गये उक्त अवैध निर्माण के विरूद्ध विहित प्राधिकारी न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम ने बुधवार को हाॅस्टल खाली कराकर भवन को सील कर दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने