बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जिलाधिकारी गाजियाबाद, पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर श्रावण माह के प्रथम दिन हुई गौकशी की घटना को सुनियोजित षड्यंत्र बताते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि अय्यूब एवं उसके सहयोगियों ने क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई करने, गौकशी से अर्जित अवैध संपत्तियों को कुर्क कर बुलडोजर कार्रवाई करने तथा प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों के विरुद्ध एनकाउंटर की मांग की है। विधायक पत्र में कहा है कि पवित्र श्रावण माह के प्रथम दिन लोनी क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया, जिससे हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने लिखा कि मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी पर दिल्ली-एनसीआर में गो-तस्करी के नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं तथा गोकशी से अर्जित धन से अवैध संपत्तियां बनाने की भी बातें सामने आ रही हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know