बलरामपुर- शिक्षा विभाग के निर्देश पर मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की देखरेख में फ़जले रहमानिया इंटर कालेज पचपेड़वा के संयोजन में स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर में जनपद स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अंडर 14 बालिका वर्ग में संध्या यादव (32किलो वर्ग) ममता (40किलो) नैन्सी उपाध्याय (44किलो), अंडर 17 बालिका वर्ग में वैभव लक्ष्मी (36किलो वर्ग) शालिनी तिवारी (44किलो वर्ग) रिमझिम ओझा (40किलो वर्ग) वहीं बालक वर्ग में समर (40किलोवर्ग) यशराज जायसवाल (50 किलोवर्ग) प्रांजल चौधरी (55किलोवर्ग) सूरज कुमार (45किलोवर्ग) अमीर चंद (60किलोवर्ग) मो दानिश (66किलोवर्ग)
सीनियर बालक वर्ग में हरभजन कुमार (73किलोवर्ग) पीयूष कुमार (60किलोवर्ग) श्वेताक्ष तिवारी (90किलोवर्ग) में मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ फजलें रहमानिया इंटर कालेज पचपेड़वा के प्रधानाचार्य मो नफीस खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।
जूडो खेल में जूडो विशेषज्ञ विजय शंकर पांडे, अखिलेश,विनोद कुमार, रोहित और शिवा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस दौरान व्यायाम शिक्षक राजेश श्रीवास्तव, उमेश कुमार ,नसीम अहमद, सईद अहमद,नवीन पाल, रश्मि सिंह, मदन लाल ,अर्पण पाण्डेय, पंकज पांडे, उमेश चन्द्र तिवारी उपस्थित रहे।जिला क्रीड़ा सचिव मो सुहेल ने बताया कि जूडो की मंडलीय प्रतियोगिता भी बलरामपुर में 1 सितंबर को स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इसमें गोंडा बलरामपुर श्रावस्ती और बहराइच की बालक बालिका की टीम प्रतिभाग करेंगी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know