बलरामपुर - थाना गौरा चौराहा पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं संवेदनशील कार्यशैली के परिणामस्वरूप साइबर ठगी के एक प्रकरण में पीड़ित की ₹23140/- (तेईस हजार एक सौ चालीस ) की धनराशि सफलतापूर्वक उसके बैंक खाते में वापस कराई गई। धनराशि प्राप्त होने पर पीड़ित ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना गौरा चौराहा पुलिस की सराहना की तथा पूरी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
पीड़ित द्वारा थाना गौरा चौराहा पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि संदिग्ध व्यक्ति द्वारा उसका फोन हैक कर उसके खाते से 50000 रूपये की धनराशि स्थानांतरित कर लिया गया था । इस प्रकार आरोपी द्वारा ₹50,000/- की साइबर धोखाधड़ी की गई। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित द्वारा तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने पर थाना गौरा चौराहा की साइबर हेल्पडेस्क द्वारा तत्काल तकनीकी जांच प्रारंभ करते हुए संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई । कार्यवाही के दौरान वादी का 23140 रूपये होल्ड कराया गया ।
प्रकरण की जांच के दौरान समस्त आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त किए गए। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर होल्ड ₹23140/- की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना गौरा चौराहा पुलिस की त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
बलरामपुर पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है, तो बिना विलंब 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ("www.cybercrime.gov.in" (http://www.cybercrime.gov.in)) पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई धनराशि को होल्ड कराकर विधिक प्रक्रिया के माध्यम से वापस कराए जाने की संभावना अधिक रहती है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know