उतरौला बलरामपुर- देश की आजादी के 80 वीं वर्ष गांठ होने पर शनिवार को  तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, निजी संस्थानों,स्कूल- कॉलेजों और घरों पर तिरंगा झण्डा बड़े ही शान के साथ फहराया गया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धां जलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों ने देश भक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आजादी से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाई गई है। पूरे क्षेत्र में सुबह से ही देश भक्ति का माहौल बना रहा। भाजपा कार्यालय पर विधायक राम प्रताप वर्मा ने ध्वजारोहण करने के बाद। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ और मजबूत भारत के निर्माण के लिए राष्ट्रीय एकता पर सभी को विशेष ध्यान देना चाहिए। बलिदानियों को याद करते हुए युवाओं को देश के लिए कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के भीतर राष्ट्र सेवा और देश के लिए समर्पण का जज्बा हमेशा कायम रहना चाहिए। नगर पालिका कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष  सविता गुप्ता ने ध्वजा रोहण किया। गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक मुख्या लय पर ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार तिवारी व खण्ड विकास अधि कारी तथा उतरौला ब्लॉक के मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख प्रति निधि महिपाल चौधरी व खण्ड विकास अधि कारी ने ध्वजा रोहण किया। बीआर सी उतरौला और गैड़ास बुजुर्ग में भी बी ईओ के द्वारा ध्वजा रोहण किया गया।सीएचसी उतरौला में अधीक्षक डॉक्टर सी पी सिंह तथा सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग के अधीक्षक डॉक्टर. शोएबअहमद के द्वारा ध्वजा रोहण किया। एम वाई उस्मानी इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खान,भारतीय विद्यालय इण्टर कॉले ज के प्रधानाचार्य के के सरोज, एम जे एक्टिविटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबन्धक सैय्यद समीर रिजवी, एचआर ए इण्टर कॉलेज में डाय रेक्टर अंसार अहमद खान, स्कॉलरएकेडमी में डायरेक्टर असलम शेर खान तथा टाइनी टाट्स इण्टर कॉलेज के डायरेक्टर सैफ अली के द्वारा ध्वजा रोहण किया। स्कूली बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता  दिवस पर छात्र- छात्रा ओं ने प्रभात फेरी निकाली। विद्यालयों में आयोजित सांस्कृ तिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देश भक्ति गीत, नृत्य और आजा दी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मनमोह लिया।इस दौरान प्रबन्धक सैय्यद समीर रिजवी, डॉक्टर एहसान खान, डॉक्टर अताउल्लाह खान आर एस वी हास्पिटल के राधे श्याम वर्मा,न्यू बलरामपुर पैथालॉजी के प्रबन्धक राकेश कुमार श्रीवास्तव के अलावा विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। उधर मदरसों के विद्यालयों में भी तिरंगा झण्डा फहराया गया। प्राथमिक विद्या लय मस्जिदिया के प्रधानाध्यापक मोहम्मद फिरोज, प्राथमिक विद्यालय लालपुर जुनैद में ग्राम प्रधान आलमदस्तगीर के द्वारा ध्वजारोहण किया। मदरसा जामि यातुल मदीना के प्रधानाचार्य मौलाना मुबारक मदनी, गौसि या अरबी कॉलेज के प्रबन्धक अयाज मुस्त फा खान, जियाउल इस्लाम अहले सुन्नत में प्रबंधक डॉक्टर मुबारक खान तथा मदरसा जामिया अली हसन अहले सुन्नत के प्रबन्धक अबुल हसन खान ने तिरंगफहराया
इस दौरान सभीस्थानों पर राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखण्डता औरशहीदों के बलिदान को भी याद किया गया।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने