उतरौला बलरामपुर- 80 वां स्वतंत्रता दिवस के शूभ अवसर पर S R ग्रुप के चेयरमैन करीम अहमद के नेतृत्व में ग्राम प्रधान के द्वारा शनिवार को गाजे बाजे व डी जे के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर अपने मुख्य मार्गों से होता हुआ प्राथमिक विद्यालय लालगंज जुनैदपुर पहुंचकर ग्राम प्रधान आलम दस्तगीर के द्वारा झण्डा रोहण करने के बाद छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्र गीत किया गया।और स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देश भक्ति के साथ मनाया गया। विद्यालय के परिसर में आयोजित समारोह के दौरान बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम में S.R. ग्रुप के चेयर मैन करीम अहमद एवं ग्राम प्रधान आलम दस्तगीर के अलावा भारी संख्या गांव के लोग उपस्थित रहे। स्कूल से वापस लौटने के बाद ग्राम लालगंज में स्थित प्रधान कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया। इसके बादसभी छात्र- छात्राओं एवं उपस्थित लोगों ने राष्ट्र गान गाकर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानि यों एवं शहीदों को नमन किया गया। विद्यालय के बच्चों को तिरंगा वितरण किया गया। उसके बाद देश भक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, स्वतंत्र ता दिवस समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देश भक्ति की गीतभाषण, कविता एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां पेश की। बच्चों की मन मोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभाव कों और ग्रामीणों का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम के अन्त में भारत माता की जय देशभक्ति नारों के साथ गूंज उठा। इस
समारोह को सम्बोधि त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी लम्बे समय तक संघर्ष, त्याग और अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है। उन्हों ने सभी बच्चों को देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने, शिक्षा को जीवन में प्राथमि कता देने तथा समाज में आपसी भाई चारा और एकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know